बरेली से अयोध्या के लिए सैटेलाइट से विधायक ने दो बसों को किया रवाना

बरेली। गुरुवार से अयोध्या के लिए यात्रियों को रोडवेज बस की सीधी सुविधा शुरू हो गयी। परिवहन निगम बरेली से अयोध्या को आठ बसें चलाई जाएंगी। इसमें बदायूं, पीलीभीत डिपो से तीन बसें हैं। तीन बसों की सेवा शुरू कर दी गई है।बरेली और रोहिलखंड डिपो से भी दो बसें अयोध्या को रवाना की गई। मुख्य अतिथि कैंट से भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल ने एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अयोध्या जाने वाले सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि उनकी यात्रा मंगलमय हो। इस मौके पर आरएम रोडवेज दीपक चौधरी, बरेली डिपो के आरएम संजीव श्रीवास्तव, अरुण कुमार बाजपेई, धनजीराम समेत अधिकारी उपस्थित थे। परिवहन निगम की पहली एसी बस सुबह 10 बजे अयोध्या जाएगी। इसका स्टॉपेज शाहजहांपुर और दूसरा लखनऊ होगा। इसके बाद बस सीधे अयोध्या जाकर रुकेगी। बरेली से अयोध्या करीब 390 किलोमीटर है। एक बस का किराया 679 रुपये रखा गया है। साधारण बस सेटेलाइट से शाम को साढ़े सात बजे अयोध्या के लिए चलेगी। बस का स्टॉपेज भी शाहजहांपुर और लखनऊ में होगा। इसका किराया 580 रुपये रखा गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *