बरेली, लखनऊ एवं अयोध्या संभाग की राष्ट्रीय योजना की बैठक लखनऊ में सम्पन्न

* बरेली संभाग की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा

लखनऊ। दिनांक 29 नवंबर 2026 को लखनऊ में गंगा समग्र की योजना बैठक आयोजित हुई। बैठक में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरेन्द्र सिंह (लल्लू बाबू जी), राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री अवधेश गुप्ता जी, राष्ट्रीय मंत्री श्री पवन चौहान जी, राष्ट्रीय सदस्य श्रीमती सीमा चौहान जी, श्री रविशरण सिंह चौहान जी, संघटन मंत्री श्री लाल सिंह जी ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। मंच का संचालन डॉ. रवि शरण सिंह चौहान जी ने किया।

बैठक में संभाग रचना अनुसार बरेली, लखनऊ एवं अयोध्या संभाग की नवीन रचना योजना पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की संस्तुति के उपरांत बरेली, अयोध्या, लखनऊ संभाग के दायित्वों की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अमरेन्द्र सिंह लल्लू बाबू जी ने सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं को अपना आशीष एवं पाथेय प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जिस संगठन में काम करें, उसे अपना सौभाग्य समझिए। मैंने कई संगठनों में शीर्ष दायित्व पर काम किया, लेकिन इस संगठन में लगता है कि हम सबसे नीचे वाले कार्यकर्ता हैं। मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी प्यारी नहीं लगती। भ्रम से दूर रहिए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में पाँच ऐब हैं और पच्चीस गुण हैं, तो हमारा ध्यान पच्चीस गुणों पर रहना चाहिए। हमारा काम पाँच ऐब को दूर कर पच्चीस को तीस बनाना है। नकारात्मकता ही सनातन का नाश करने वाली है।

गंगा जी और सहायक नदियाँ एक शरीर हैं। सहायक नदी कमजोर होगी तो गंगा जी का परिवार भी कमजोर होगा। अब प्रमाण के साथ न्यायपालिका जाना होगा। सहारनपुर की हिंडन नदी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हिंडन के प्रदूषण से एक गाँव कैंसर गाँव बन गया, हजारों बीघा गन्ना डेढ़ घंटे में गल गया। इंडस्ट्री बंद करना समाधान नहीं, उसका गंदा पानी नदी में नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने आह्वान किया कि हर जिले में एक नदी चुनिए। सरकार करने के लिए तैयार है, बस डीएम को चिट्ठी लिखनी होगी। बिहार में सिल्ट निकालने की अनुमति से दो नदियाँ अपने आप साफ हो गईं। अतिक्रमण की चिंता छोड़िए, नदी स्वयं अपना रास्ता ले लेगी।

बच्चों को स्कूल-कॉलेज में जाकर जल और पानी का अंतर समझाएं। रेन वाटर और ड्रेन वाटर को अलग रखिए। वर्षा का शुद्ध पानी गंदे नाले में मत मिलाइए। चंदन और रुद्राक्ष जैसे संस्कारयुक्त पौधों को शादी-ब्याह में गिफ्ट में दीजिए।
उन्होंने कहा कि हम रहेंगे कि नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं। कपड़ा, मुँह, हाथ गंदा हो तो साफ हो जाएगा, लेकिन ब्रेन गंदा हो गया तो क्या करेंगे? उसका डिटर्जेंट आपके पास है। प्रकृति के नियमों से छेड़छाड़ मत करिए। जहाँ आस्था से खिलवाड़ हो रहा हो, वहाँ आस्था का विषय लेकर बैठिए। गंगा जी में साबुन लगाने वालों को हाथ जोड़कर मना करिए।
राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री अवधेश गुप्ता जी ने कहा कि आज से नई संभाग व्यवस्था की शुरुआत हो गई है। सबसे बड़ी कमी प्रवासी कार्यकर्ता की व्यवस्था की है। जिला और संभाग की कार्यकारिणी को तय डेडलाइन में पूरा करने का संकल्प लेना होगा।

कार्यकर्ता का चयन करते समय सूची बनाकर देखें कि उसकी सामाजिक कार्य में रुचि हो, उसके पास समाज के लिए समय हो और गंगा मैया के कार्य के प्रति लगाव हो। राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम में वही जाएं जो अपेक्षित और सक्रिय हैं। जिला संयोजक और जिला कार्यकारिणी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को संभाग कार्यकारिणी में भी शामिल करें, जिससे एक संभाग से 20 से 30 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार हों।

उन्होंने कहा कि आरती माध्यम है, औपचारिकता नहीं। आरती का उद्देश्य समाज का जागरण और समाज को जोड़ना है। रोज वही पाँच लोग आकर आरती करके चले जाएं, इससे समाज नहीं जुड़ेगा। हर आरती में क्षेत्र के किसी विशिष्ट व्यक्ति को मेजबान बनाएं। हर कार्यक्रम सार्थक हो, औपचारिकता के लिए नहीं। पौधा लगाना ही काफी नहीं, उसकी रक्षा की व्यवस्था भी हो। केवल यात्रा करके आ जाने से नदी नहीं बचेगी। यात्रा के साथ हर गाँव में नदी संरक्षण की इकाई बने।

इसी क्रम में राष्ट्रीय मंत्री श्री पवन चौहान जी ने संगठन के बारे में विस्तार से बताया।
श्री चौहान जी ने कहा कि संगठन का विस्तार ही गंगा समग्र की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक संभाग, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करना होगा। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व बोध कराया और कहा कि पर्यात्मक बैठक का उद्देश्य केवल घोषणा नहीं, बल्कि आगे की कार्ययोजना, जिम्मेदारी का वितरण और निरंतर समीक्षा है।

बरेली संभाग ( बरेली एवं मुरादाबाद मंडल) घोषणा:

संयोजक – श्री अशोक तोमर जी सिंह
सह संयोजक – श्री अखिलेश कुमार सिंह जी

भाग संयोजक –
रामगंगा भाग – श्री ब्रजपाल जी
गंगा भाग – श्री मैथली शरण गुप्त जी
गोमती भाग – श्री शैलेन्द्र सिंह जी

आयाम प्रमुख –
आरती आयाम प्रमुख – श्री हरेंद्र उपाध्याय जी
पर्व आयाम प्रमुख – श्री ब्रजपाल सिंह जी
वृक्षारोपण आयाम प्रमुख – श्री रघुवीर जी
सहायक नदी आयाम प्रमुख – श्री ओम प्रकाश जी
गंगा आश्रित आयाम प्रमुख – श्री अम्बरीश जी महाराज जी
प्रचार आयाम प्रमुख – श्री ज्ञानेन्द्र सिंह जी
शिक्षण आयाम प्रमुख – श्रीमती अर्चना चौहान जी
विधि आयाम प्रमुख – श्री करुणा शंकर जी
गंगा सेविका आयाम प्रमुख – श्रीमती पूनम सिंह जी

बैठक का समापन सभी कार्यकर्ताओं के इस संकल्प के साथ हुआ कि संगठन को मजबूत करेंगे, कार्यक्रमों को सार्थक बनाएंगे और गंगा, सहायक नदियों, तालाबों एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *