बरेली मे निकली रामदूत यात्रा, मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल

बरेली। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होगी। रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले बरेली राम के रंग में रंग गया है। रविवार की दोपहर 12 बजे से बरेली कॉलेज के ग्राउंड से रामदूत शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। इसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की सर्दी भी रामभक्तों के कदम नही रोक सकी। महिलाएं, पुरुष और बच्चों समेत हजारों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। रामदूत शोभायात्रा में सौहार्द के फूल बरसाए गए। मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा राजासेवा समिति की ओर से अखंड ज्योति पुंज यात्रा निकाली गई। शहर से देहात तक जय श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं। सेंथल कस्बा मे भी जन जागरण शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा आनंद आश्रम से गांधी उद्यान, केवश कृपा (प्रभा टाकीज रोड), चौकी चौराहा, पटेल चौक, हनुमान मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज होते हुए विकास भवन रोड से आनंद आश्रम पहुंची। रामदूत शोभायात्रा में शामिल भक्त रामभजनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। हर कोई रामोत्सव के उल्लास में सराबोर दिखाई दिया। जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल बरसाकर रामदूत शोभायात्रा का स्वागत किया। बही प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कुष्ठ आश्रम मॉडल टाउन में प्रभु श्रीराम की 22 फुट की आकर्षक रंगोली बनाकर छप्पन भोग का प्रसाद लगाया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने श्रीराम का जयघोष किया। महामंत्री सुदेश अग्रवाल ने बताया कि प्रभु श्रीराम को भोग लगाने के लिए महिलाएं घर से व्यंजन, फल और मेवा लेकर पहुंची थीं। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बरेली को अयोध्या की तरह राममय बनाने के लिए घर-दुकान सजाने की अपील की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *