बरेली अब नए लुक मे नजर आएगी नाथ नगरी : संतोष गंगवार

बरेली। केंद्रीय श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने कहा कि बरेली अब एक नए रूप स्वरूप में सामने आ रहा है। बरेली में जो कार्य अब हो रहे हैं, निश्चित रूप से ही ये शहर अब अपनी एक अलग छाप छोड़ने में सफल होगा। अगले छह महीनों में बरेली में तमाम विकास परियोजनाएं धरातल पर नजर आने लगेगी। लोग उनसे लाभान्वित होने लगेंगे। केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री ने शनिवार को घंटाघर एवं अक्षर विहार के विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित समूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अक्षर विहार का जिस प्रकार से सौंदर्यीकरण हो रहा है उससे स्पष्ट है कि यह जल्दी ही बरेली के मुख्य दर्शनीय स्थलों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि इज़्जतनगर सिटी होते हुए चौपला आने पर अब विकास कार्य नजर आने लगे हैं। आम आदमी इसको महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। इस अवसर पर बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि बरेली स्मार्ट सिटी बनेगा और उम्मीद जताई कि भारत के टॉप टेन स्मार्ट सिटी में बरेली शामिल होगा। उन्होंने कि घंटा घर के विकास कार्यो, जिनमें पार्किंग भी शामिल है, उससे इस क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। अक्षर विहार के लिए उन्होंने कहा कि यहां पर जब लेजर शो होगा तो उसकी छटा ही निराली होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर के मध्य इतना बड़ा झील जैसा तालाब शायद नही है। इसके चारों ओर जब सौंदर्यीकरण हो जाएगा तो यह शहर के कुछ शायद सबसे आकर्षक स्थानों में से एक होगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *