बदायूं,बरेली। जनपद की सीमा से सटे बदायूं के दातागंज क्षेत्र मे रामगंगा नदी पर बने अधूरे पुल के कारण हादसे के छह दिन बाद गूगल को नोटिस भेजा गया है। बदायूं पुलिस ने यह नोटिस भेजा है। इसमे गूगल के क्षेत्रीय अधिकारी का नाम पूछा गया है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि जब पुल अधूरा था तो गूगल मैप पर रास्ता सही क्यों दिखाया गया। पुलिस का कहना है कि नोटिस का जवाब मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे कि फरीदपुर के खल्लपुर मे एक हफ्ते पहले अधूरे पुल से एक कार गिर गई थी। इस हादसे में फर्रूखाबाद के दो व मैनपुरी के एक युवक की मौत हो गई थी। तीनों शादी समारोह मे शामिल होने जा रहे थे और गूगल मैप देखकर निर्माणधीन पुल पर चढ़ गए। जिसके बाद ये हादसा हो गया। इस घटना के छह दिन बाद बदायूं पुलिस ने गूगल को नोटिस भेजकर क्षेत्रीय प्रबंधक का नाम पूछा। हालांकि घटना के एक दिन बाद ही दातागंज के नायब तहसीलदार ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अलावा गूगल के क्षेत्रीय प्रबंधक समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर मे मैप पर गलत रास्ता दिखाने के लिए गूगल के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ भी शिकायत की गई है। हालांकि, पुलिस ने मुकदमे में गूगल या उसके किसी अधिकारी को नामजद नहीं किया है। विवेचना में कुछ नाम बढ़ाए जा सकते हैं। हादसे के छह दिन बाद पुलिस ने गूगल को नोटिस जारी किया है। दातागंज कोतवाली के इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि गूगल मैप के क्षेत्रीय अधिकारी का नाम पूछा गया है। जब रास्ता नही था तो मैप पर यह रास्ता क्यों दर्शाया गया था। नोटिस का जवाब मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव