बदमाश को गिरफ्तार करके पुलिस ने बरामद की पंपिंग शेट

भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता पुलिस ने हाई स्पीड इंजन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके चोरी का इंजन बरामद किया है। भुता के मगरासा के राजपाल ने आरोप लगाया था कि चोर उसके घर से हाईस्पीड इंजन चोरी कर ले गए हैं। तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को ज्ञानचंद उर्फ ज्ञानी निवासी गोपालपुर क्योलड़िया तथा अजय कुमार निवासी खिरकिया, थाना बीसलपुर (पीलीभीत) के नाम प्रकाश मे आए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ज्ञानचंद उर्फ ज्ञानी को खरदाह तिराहा बीसलपुर मार्ग के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर खरदाह तिराहे के पास बने एक खंडहर से चोरी की गई हाईस्पीड इंजन बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस अन्य नामजद आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *