बच्चों ने दिया पृथ्वी को बचाने का संदेश, प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार

बरेली। मंगलवार को ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल मे पृथ्वी दिवस के मौके पर भाषण, चित्रकला और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पृथ्वी के संरक्षण से जुड़े आकर्षक पहलुओं पर चित्र बनाए। सतत विकास से जुड़े पहलुओं पर अपने अपने विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता में मोहम्मद अर्श हुसैन पहले, सादिया अजीम दूसरे और कृष्णा रस्तोगी तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में रित्विका ने पहला, मान्या ने दूसरा और शिवांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में आराध्या को पहला, सात्विक को दूसरा और आरुष को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सरिता सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। वही प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर अंबेडकर के बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर क्राफ्ट के माध्यम से मॉडल बनाए। बच्चों ने अपने मॉडल के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *