भदोही- समाजवादी पार्टी की उप चुनाव गोरखपुर व फुलपुर सीट पर हुयी प्रचंड जीत से जनपद के सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियो ने बुधवार को जुलूस निकालकर एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इज़हार किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताआे का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं मशाल टाकीज स्थित सपा नेता हसनैन अंसारी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया जो पूरे शहर का भ्रमण कर अजीमुल्लाह चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल सपा कार्यकर्ता डीजे के धून पर नाचते हुये जीत का जश्न मना रहे थे। इस अवसर पर सपा नेता एवं लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष अली शेर खा ने कहा कि गोरखपुर लोक सभा उप चुनाव में जनता भाजपा के नामाकी को नकारते हुये सपा का समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में आक्सीजन के कमी से हुयी बच्चो की मौत तो वही भाजपा द्वारा नोटबंदी व जीएसटी सहित अन्य मुद्दो पर नाराज जनता ने सपा का जोरदार समर्थन देकर सपा प्रत्याशी को प्रचंड जीत दिलायी जो अब तक के इतिहास में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठी बोल को जनता पहचान चुकी है और आने वाले हर चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देते हुये एेसे ही समाजवादी का समर्थन करते हुये प्रत्याशियो को जीत दिलाने का काम करेगी। इस अवसर पर सपा नेता हसनैन अंसारी व अजमद अहमद ने कहा कि लोक सभा उप चुनाव में गोरखपुर व फुलपुर जीत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के विकास नीति की जीत है। जिसे जनता ने उप चुनाव में अपना जवाब भाजपा को देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि झुठ बोल कर सत्ता में काबिज हुयी भाजपा की अब जनता द्वारा करारा जवाब दिया जायेगा। नेता द्वय ने कहा कि भाजपा द्वारा सरकार बने एक वर्ष के ऊपर हो गये लेकिन अभी तक जनता के विकास व कोई परियोजनाआे को संचालित नही किया गया। जिससे जनता भी उनके असली चेहरे को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है लेकिन वही की जनता ने अखिलेश सरकार के विकास को देखते हुये एक बार फिर अपना जोरदार समर्थन देते हुये सपा के प्रत्याशी को जीत दर्ज कराने में अपना अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भाजपा की जब से सरकार बनी है तब से सिर्फ जनता को परेशान करने वाली योजनाएं बनायी जा रही है और उद्योगपतियो को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले तो नोटबंदी कर जनता को परेशान किया तो वही जीएसटी लागू कर व्यापारियो को परेशानी में डाल दिया और किसानो के लिए भी कुछ न कर पाने के कारण अब उनका पतन तय हो गया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को पूरी तरह सफाया करते हुये समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगी। जीत के जश्न में आज सपा कार्यकर्ताआे द्वारा पूरे भदोही नगर में जूलूस व डीजे के धनू पर भ्रमण कर जश्न मनाया जिससे उनका उत्साह आज देखते ही बन रहा है। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताआे द्वारा अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव जिन्दाबाद व समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुये चल रहे थे। जिससे पूरा नगर सपा मय बना रहा। जुलूस की अध्यक्षता सपा नेता अमजद अहमद ने किया तो वहीं मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास यादव शोभनाथ यादव टोनी मंसूरी राजू डायर अनीस डायर बेलाल बेग राजकुमार यादव राशिद बेग मिंटू शमीम अंसारी, विक्की यादव महफूज आलम गोलू लालजी यादव बदरे आलम पंडित यादव अशोक यादव शौकत गुड्डू राईन महेंद्र बिंद तौकीर खां आजम शाह मुन्ना प्रधान विश्वनाथ यादव लारेब पठान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व उत्साहित जनता मौजूद रही।
पत्रकार आफ़ताब अंसारी
फुलपुर ,गोरखपुर चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर कालीन नगरी हुआ सपा मय
![](https://antimvikalp.com/wp-content/uploads/2018/03/IMG-20180314-WA0038.jpg)