फर्जी मुकदमों से परेशान एसएसपी कार्यालय मे डॉक्टर ने पी लिया कीटनाशक, पुलिसकर्मियों मे मची खलबली

बरेली। बुधवार को फर्जी मुकदमे लिखाए जाने से परेशान डॉक्टर सोमपाल ने एसएसपी कार्यालय मे जहर खा लिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों मे खलबली मच गई। आनन-फानन डॉक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है डॉक्टर पर छेड़खानी और जमीन संबंधित मुकदमे दर्ज है। डॉक्टर कई अधिकारियों के यहां न्याय की गुहार लगा चुके हैं। डॉक्टर के खिलाफ इज्जतनगर थाने मे ही चार मुकदमे दर्ज है। इज्जतनगर थाने के एसएचओ जयशंकर ने बताया कि एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। तीन केस अभी चल रहे है। जानकारी के अनुसार थाना इज्जतनगर क्षेत्र के आलोक नगर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय डॉक्टर सोमपाल का मुंशीनगर मे क्लीनिक है। आलोक नगर में उनका 100 वर्ग गज में घर बना हुआ है। बताया गया है कि यह घर उन्होंने 20 साल पहले रामलाल अरोड़ा से खरीदा था। डॉक्टर सोमपाल बुधवार को प्रार्थना पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। प्रार्थना पत्र देने के बाद उन्होंने कीटनाशक दवा पी ली। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर पुलिस में खलबली मच गई। आनन-फानन डॉक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार होने पर डॉक्टर ने बताया कि वो फर्जी मुकदमों से परेशान हो चुके है। इससे पहले भी उन्होंने कई बार प्रार्थना पत्र दिए लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। जिसके कारण उनको यह कदम उठा पड़ा। डॉक्टर ने अपने पड़ोसी और उसके साथियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया है। डॉक्टर पर छेड़खानी और जमीन संबंधित छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *