Breaking News

फरीदपुर के एक ढाबे पर अश्लील हरकत कर रहे शोहदों ने परिवार के साथ की हाथापाई

फरीदपुर, बरेली। फरीदपुर क्षेत्र के एक ढाबे की हट मे बैठकर युवती से अश्लील हरकत कर रहे शोहदों का वहां बैठे परिवार ने विरोध किया। विरोध के बाद बौखलाए शोहदों ने परिवार से हाथापाई की। हाथापाई के दौरान मौके पर जुटी भीड़ ने बचाकर दोनों पक्षों को मौके से रवाना कर दिया। ढाबे पर युवतियों के साथ उमड़ रही शोहदों की भीड़ का लोगों ने विरोध किया है। आपको बता दें कि फरीदपुर के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास एक टूरिस्ट ढाबे पर युवतियों के साथ शोहदे की प्रतिदिन भीड़ जुटती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार को शाहजहांपुर का एक परिवार बरेली से अपने घर वापस लौट रहा था। वह ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गए। पूरा परिवार ढाबे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान दो युवक एक युवती को लेकर ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने पड़ोस में पड़ी हट में बैठकर युवती के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। परिवार के साथ खाना खा रही बेटियां शर्मसार होने लगी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने अश्लील हरकतों का विरोध किया। विरोध करने के बाद शोहदे भड़क उठे। उन्होंने परिवार के साथ हाथापाई शुरू कर दी। लोगों की तमाम भीड़ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बीच-बचाव करके दोनों को मौके से रवाना कर दिया। लोगों का कहना है कि ढाबे पर रोज शोहदे युवतियों को लेकर आते हैं। लोगों ने पुलिस से शोहदों पर अंकुश लगाने की मांग की। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। कोतवाल सुरेंद्र पचौरी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। ढाबे पर शोहदों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *