फतेहपुर। फतेहपुर जिले की सभी गैस एजेन्सियों में आज 05 मई को उज्ज्वला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद की अनेक गैस एजेन्सी संचालकों द्वारा आये हुए ग्राहकों को गैस इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उज्ज्वला दिवस के मौके पर जिले के अनेक वितरकों द्वारा जगह-जगह निशुल्क हाट प्लेट (चूल्हा) सर्विस कैम्प का भी आयोजन किया गया। उज्ज्वला दिवस के मौके पर सुरक्षा गोष्ठी के दौरान आये हुए ग्राहकों को डेमो के साथ तमाम सुरक्षित तरीकों का विस्तार से जानकारी दी। ग्राहकों को सिलेण्डर एवं चूल्हा रखने का जो मानक है उसी तरह के रसोई घर में रखा जाये। महिलाएं खाना बनाते समय एप्रेन का इस्तेमाल करें। गैस एजेंसी संचालकों द्वारा बताया गया कि खाना बनाते समय पहले से सारा समान एकत्र कर लिया जाये जिससे गैस के दुरूप्रयोग में रोक लग सके। इस दौरान वितरकों द्वारा ग्राहकों से अपने डिलेवरीमैन व स्टाफ के व्यवहार का फीडबैक भी लिया। उन्होने ग्राहकों की तमाम समस्याएं सुनी एवं मौके पर ही उसका निस्तारण कराया तथा ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिये सभी ने कृपसंकल्प लिया।
फतेहपुर जिले के इण्डेन सेल्स एरिया प्रबन्धक अंकित सचान ने जिले में भ्रमण करके तमाम वितरकों द्वारा कराये जा रहे उज्ज्वला दिवस के कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। उन्होने कहा कि उज्ज्वला योजना का लाभ जिले के सभी लाभार्थियों को मिलना चाहिए। इसलिए जो भी इस योजना से पात्र होकर भी अभी भी वंचित रह रहे है उसे क्षेत्रीय वितरक तत्काल उज्ज्वला कनेक्शन उपलब्ध कराएं। सभी वितरक समय समय पर सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन करते रहे। उन्होने सक्षम पर भी विस्तार से चर्चा की। श्री सचान ने कहा कि ग्राहक की सतुष्ठि ही हमारा परम ध्येय है। उज्ज्वला दिवस मनाने वालों में प्रमुख रूप से खागा इण्डेन गैस सर्विस, बलदानी इण्डेन, असोथर इण्डेन, ललिता इण्डेन, फतेहपुर इण्डेन, हथगांम इण्डेन, शास्त्री इण्डेन, फल्गुनिगिरि इण्डेन, योगेन्द्र इण्डेन आदि एजेन्सियों ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।
आरबी निषाद
