फतेहगंज पश्चिमी व आंवला मे सांड के हमले से दो किसानो की मौत, थम नही रहा सांडों का आतंक

फतेहगंज पश्चिमी, आंवला, बरेली। जनपद मे आवारा सांड मौत बनकर घुम रहे है और मौका लगते ही किसानों पर हमला कर मौत के घाट उतार दे रहे है। जनपद मे एक बार फिर सांड ने काल बन कर अलग-अलग घटनाओं में दो किसानों पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से क्षेत्र मे दहशत का माहौल है। अधिकारियों के दावे की भी हवा हवाई साबित हो रहे है। पहली घटना थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव औध की है। यहां रहने वाले 45 वर्षीय राकेश पुत्र हजारीलाल फतेहगंज पश्चिमी के बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से अपने घर आ रहे थे। उन पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले कर दौड़े लेकिन उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना आंवला क्षेत्र के गांव मनौना की है। यहां रहने वाला 35 वर्षीय सतेंद्र मौर्य पुत्र वीरवल मौर्य अपने बहनोई की भतीजी की शादी मे अवाहनपुर गांव गए थे। बुधवार की रात वह शादी समारोह से वापस अपने गांव लौट कर आ रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास मनौना मढ़ी पर पहुंचे तो उन पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा जनपद मे सांड के हमले से डेढ़ महीने मे छह लोगों की मौत हो चुकी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *