बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की ग्राम पंयायत सदस्यों की रिक्त सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। बारिश मे ठिरिया खेतल के मतदान स्थल परिसर में पानी भर गया। बूथ स्कूल मे बना था। स्कूल के बाहर रोड पर पानी भर गया। वोटर इसमें होकर वोट डालने मतदान स्थल पर गए। एडीओ पंचायत छत्रपाल गंगवार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 309 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद थे, जिसमें 273 सदस्य निर्विरोध चुने गए। बाकी 9 गांवों के 26 बूथों पर चुनाव संपन्न हुआ। वही गांव मनकरी में चार वार्ड, टिटौली में एक वार्ड, अगरास में दो वार्ड, जनक जागीर में चार वार्ड, रहपुरा जागीर में पांच वार्ड, धंतिया में एक वार्ड, ठिरिया खेतल में छह वार्ड, कुल्छा में दो वार्ड, खिरका में एक वार्ड शामिल थे। इनमे शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। बाकी 10 वार्डों में नामांकन कराने कोई नहीं पहुंचा वह रिक्त रह गई। शनिवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ अब 14 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी। चुनाव के समय थाना प्रभारी अश्विनी कुमार दलबल के साथ मतदान केंद्र मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव