वाराणसी- मंडुआडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा मानिक नगर में उपमजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा ने मंडुआडीह पुलिस के साथ प्लास्टिक के थैली के गोदाम पर छापा मारकर गोदाम को सीज कर मंडुआडीह थाना प्रभारी के अभिरक्षा में दे दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मानिक नगर स्थित प्लास्टिक के थैली के गोदाम में छापेमारी के दौरान 572 प्रतिबंधित प्लास्टिक थैली के बैग बरामद हुए जो अलग-अलग वजन के हैं जिनका कुल वजन लगभग 15 टन है प्रोप्राइटर के मौके पर उपस्थित ना होने पर उनके प्रतिनिधि अजीत सिंह द्वारा कागजात दिखाते हुए बताया गया उक्त माल गुजरात से डिस्ट्रीब्यूशन हेतु आया है प्रतिबंधित प्लास्टिक के संबंध में नवीनतम शासनादेश तथा रूल्स के संबंध में डॉक्टर अनिल कुमार सिंह क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व डॉक्टर एससी शुक्ला सहायक वैधानिक अधिकारी से जानकारी प्राप्त की गई इनके द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश के द्वारा सभी प्रकार के प्लास्टिक थैली व कैरी बैग प्रतिबंधित है उप जिला मजिस्ट्रेट सदर सुनील कुमार वर्मा ने प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों को गोदाम में सीज कर थानाध्यक्ष मंडुआडीह की अभिरक्षा में दे दिया।
श्रवण भारद्वाज लोहता