बरेली। ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रांतीय महामंत्री हरीश कुमार गंगवार का गुरुवार को विकास भवन के भूतल सभागार मे भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम दोपहर एक बजे ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन बरेली की ओर से आयोजित किया गया। जिला विकास कार्यालय की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महीपाल सिंह और प्रशासनिक अधिकारी पवन कुमार ने बुके देकर स्वागत किया। इसके अलावा विकास भवन के कर्मचारियों एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने हरीश कुमार गंगवार को माला पहनाकर बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि विभाग की स्थापना वर्ष 1952 के बाद पहली बार बरेली को प्रांतीय महामंत्री का दायित्व मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। नवनिर्वाचित महामंत्री हरीश कुमार गंगवार ने कहा कि यह पूरे बरेली की जीत है। वह जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण में पूरा सहयोग करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सौरभ पांडेय ने किया। अंत में कार्यकारी जिलाध्यक्ष नितेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।।
बरेली से कपिल यादव
