प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व ब्लाक प्रमुख को सपा की दिलाई सदस्यता

बरेली। जिला पंचायत सदस्य की दावेदारी कर चुके फतेहगंज पश्चिमी के पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता भद्रसेन गंगवार ने सपा के मीरगंज विधा सभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार के साथ लखनऊ मे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पूर्व ब्लाक प्रमुख को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता कराह रही है। बेरोजगारी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या है। सरकार इन सब चीजों से ध्यान हटाकर आइस पाइस खेल रही है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले साइकिल की सवारी करने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा जहां सम्मान न मिले वहां नहीं रहना चाहिए। इस मौके पर मोहम्मद असलम, जावेद अंसारी, शाहिद मियां एवं शिवम सक्सेना मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *