पेड़ पौधे मानव जाति के लिए हैं धरोहर:वृक्ष लगावे पर्यावरण बचाएं

*गेटवे ऑफ वेस्ट चंपारण साबित होगा मझौलिया का अमवामन

*अमवा मन के किनारे 3500 वृक्ष लगाने का लक्ष्य

*विश्व पर्यावरण दिवस पर आमवामन मे किया गया वृक्षारोपण

मझौलिया /बिहार- वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आमवामन में उप विकास आयुक्त रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह ने फलदार छायादार औषधीय पेड़ों के साथ-साथ नारियल के वृक्षों का रोपण किया। उन्होंने बताया कि एक पौधा सौ पुत्रों के बराबर होता हैं। आज पूरी दुनिया में ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। क्योंकि कोरोना महामारी से बचाव में ऑक्सीजन की मुख्य भूमिका है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक संतुलन में पेड़ पौधे अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्यावरण शुद्ध करने धरती को हरा-भरा बनाए रखने और बढ़ते तापमान मे कमी लाने में पेड़ पौधे मुख्य सहायक साबित होते हैं।वही कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि यदि सभी लोग एक एक पौधे लगाएँ तो प्रकृति में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि अमवा मन के किनारे 3500 वृक्ष लगाने का लक्ष्य है। जिसमें चंपा, महोगनी, नारियल वृक्षों के साथ-साथ फलदार और औषधीय पौधे भी शामिल रहेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी बैजू कुमार मिश्रा ने कहा कि छोटे से भी उपलब्ध जगह पर वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाया जा सकता है। पेड़ पौधों की वजह से मिट्टी का कटाव भी बहुत कम होगा।
धरती पर बारिश भी ससमय होगी ।और सम्पूर्ण दुनिया प्राकृतिक ऑक्सीजन से खुशहाल भी रहेगा। साथ ही हम सभी लोग किसी भी महामारी से अपने आप को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे मानव जाति के लिए धरोहर के समान हैं। हमें अपने हर सामाजिक कार्य कलाप और उत्सव के अवसर पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही वृक्षों को बचाने के लिए संकल्पित भाव रखना होगा।
मौके पर एक्सक्यूटिव इंजीनियर परवेज आलम, डी .पी .ओ के के सिंह, मुखिया रब्बी देवी ,समाज सेवी अनुज सिंह , सचिन कुमार , तारा चंद यादव, विकास कुमार, देवीलाल साहनी, अतुल कुमार ,विजय कुमार ,दीपक कुमार विवेक कुमार सरकार , सन्नी कुमार सिंह , कन्हैया पटेल , अब्दुल तौकिब, दिव्यांग संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनय चौबे आदि ने भी वृक्षारोपण किया।

– राजू शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *