पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया जल संस्थान कार्यालय का घेराव

झांसी। जलसंकट से जूझते महानगर वासियों ने जल संस्थान में मटके फोड़ कर नाराज़गी व्यक्त की। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष एस. नोमान ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मन्त्री भारत सरकार प्रदीप जैन”आदित्य” के नेतृत्व में महानगर वासी जल संस्थान पहुंचे। विभागीय अधिकारियों द्वारा संतोषजनक रवैया न दिखाने पर जनता का आक्रोश भड़क उठा और लोगों ने टेबल पर ही मटके फोड़ दिए। पूर्व विधायक डमडम महाराज ने अधिकारियों को जनहित की सोच रखने के लिए कहा। शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन ने विभागीय उदासीनता पर आपत्ति व्यक्त की। हाजी अशफ़ाक़ ने भीषण गर्मी में जलापूर्ति न होने को निराशाजनक बताया। इस दौरान कांग्रेस के शहर सचिव आरिफ़ सलीम, सभासद अरविन्द बबलू सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *