पूर्णाहुति के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, दी आहुतियां

बरेली। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान मे चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक श्रीनिवास तिवारी ने कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का उद्देश्य मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण है। इसी के तहत देश भर मे यज्ञ श्रृंखला आयोजित की जा रही है। मुंबई मे अश्वमेघ यज्ञ हो रहा है। आप सब लोग अपना जीवन सुधारे। अपना पूरा देश इस समय राममय हो गया है। रामराज्य की स्थापना की भूमिका बन चुकी है। हम सबको अपना आचरण अपना व्यवहार बदलने की आवश्यकता है। यदि हमारा व्यक्तित्व बदल जाएगा तो निश्चित तौर पर फिर अब हमारे देश को परम वैभव तक पहुंचने से कोई नही रोक सकता। कार्यक्रम मे पूर्णाहुति से पूर्व कई लोगों ने दीक्षा, मुंडन, विद्यारम्भ, पुष्पन व यज्ञोपवीत आदि संस्कार भी कराये गये। अंत मे टोली की विदाई भावुक गीत के साथ की गयी। टोली के लिए आयोजकों ने प्रतीक चिन्ह देकर के सम्मानित किया। यज्ञ के संयोजक बलवीर सिंह, जिला समन्वयक दिनेश पांडे, महानगर समन्वयक डॉ दीपमाला शर्मा, राजेश गंगवार, शिवेंद्र भदोरिया, उमाकांत शर्मा, अमर सिंह परमार, संजीव कुमार अवस्थी, प्रदीप गंगवार आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था मे सहयोग किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *