पूरे जनपद में उत्साह, हर्ष उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व

बरेली – गणतंत्र दिवस पशु एवं वक्फ मंत्री ने पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया और भारतीय संविधान के संकल्प को दोहराया* हमारे देश के संविधान में सभी धर्म जाति के लोगों को एक समान अधिकार दिए गए। यही हमारे संविधान की सबसे बड़ी विशेषता है
पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कर्मचारियों द्वारा रंगारंग झांकियां प्रस्तुत की गई स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने हाथों से पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया
परिसर में ध्वजारोहण किया। उसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ राष्ट्रगान तथा भारतीय संविधान के संकल्प को भी दोहराया। अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है। उन्होंने कहा कि भारत के वीर सपूतों के त्याग व बलिदान ने अंग्रेजों की गुलामी से भारत को आजाद कराया, इसके बाद भारतीय संविधान की संरचना हुई और 26 जनवरी 1950 को इसे अंगीकृत किया गया। भारत गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि संविधान में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान में सभी धर्म जाति के लोगों को एक समान अधिकार दिए गए। यही हमारे संविधान की सबसे बड़ी विशेषता है। मंत्री जी ने कहा कि हमारे संविधान की सबसे बड़ी खुबसुरती विविधता में एकता है। उन्होंने कहा कि इससे हमारे लोकतंत्र सशक्त माना जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान पूरे विश्व के विभिन्न देशों से विशेषताएं लिया गया है, जिसके चलते यह विश्व का लिखित सबसे बड़ा संविधान है। उन्होंने कहा कि हमोर संविधान में सामाजिक, आर्थिक, न्याय के साथ-साथ धार्मिक स्वतंत्रता की बात की गई है। उन्होंने कहा कि इसी संविधान मूल्यों के तहत आज राजनीतिक, आर्थिक तकनीकी के विकास की महत्वपूर्ण शक्ति बन गया है। उन्होंने कहा आज भारत की बातें दुनिया के मंचों पर सुनी जाती है तथा भारत विश्व राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह ताकत हमको भारतीय संविधान से मिलता है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्रीमती ऋतु पुनिया पर्स पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया अपर महानिदेशक राकेश कुमार इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी तथा समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।
error: Content is protected !!