पीएम मोदी के 71 वें जन्मदिन पर विधायक ने दिव्यांगों को निःशुल्क बांटे उपकरण

आगरा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के सुअवसर पर शुक्रवार को खेरागढ़ विधानसभा के तीनों ब्लॉकों के दिव्यांगों को विधायक महेश गोयल ने ब्लॉक परिसर में उपकरण वितरित कर प्रधानमंत्री के स्वावलम्बन के जरिए जीवन को उत्तम बनाने के लक्ष्य का संदेश दिया।क्षेत्रीय विधायक महेश गोयल ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस है। उन्होंने ही दिव्यांग शब्द देकर इनका सम्मान बढ़ाया। दिव्यांगजनों को उचित सम्मान मिले इसका सदैव ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया। विकास को जन-जन तक पंहुचाया। गरीबों का विशेष ध्यान रखते हुए आवास, शौचालय, रसोई गैस सिलेंडर, बिजली कनेक्शन की सुविधा दी। इसके उपरांत कार्यक्रम में विधायक महेश गोयल ने दिव्यांगों को 88 ट्राय साईकल, 2 व्हीलचेयर और 10 कान मशीन का वितरण किया और सभी को स्वावलम्बनी बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल खेरागढ़ मंडल अध्यक्ष नगर मोहन गोयल, देहात श्यामवीर सिंह, भाजपा विधानसभा संयोजक विजयपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, जिला मंत्री रामसेवक त्यागी, महेश गर्ग, सतेंद्र शर्मा, चन्द्रकान्त त्यागी, दिव्यांग कल्याण विभाग उप निदेशक राकेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सुमंत कुमार यादव सहित सैकड़ो दिव्यांग उपस्थित रहे।

योगेश पाठक आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।