मिर्जापुर- मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौकी अंतर्गत दो शातिर चोर को राजगढ़ चौकी प्रभारी अभय नाथ सिंह यादव मय फोर्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बतादें कि मड़िहान थाना क्षेत्र से चोरी किए गए मोनोब्लाक पंप जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मु०अ०स० 60/18 की धारा 379 आईपीसी व 61/18 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत हुआ था। कि बरामदी करते हुए घटना में शामिल कुल पांच अभियुक्तगणों में से दो अभियुक्त क्रमशः देव राज यादव पुत्र रामरक्षा यादव निवासी- ददरा राजगढ़ व कायर बिंद पुत्र बच्चा बिंद निवासी- भांवा मड़िहान मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के चोर हैं। और मड़िहान थाना के हिस्ट्रीशीटर चोर भी हैं। पुलिस ने अभियुक्तगण को मोनोब्लाक के साथ गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मु०अ०स० 156/18 धारा 41/411 आईपीसी पंजीकृत किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अभय नाथ सिंह यादव, का०सतीश चौधरी, का० शैलेष यादव रहे।
-मिर्जापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट
पिछले दिनों मड़िहान में हुई चोरी का हुआ खुलासा: दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल
![](https://antimvikalp.com/wp-content/uploads/2018/06/IMG-20180606-WA0029.jpg)