पशुओं को चारा डालने गई महिला से रेप की कोशिश, विरोध पर पति को पीटा

शाही, बरेली। थाना शाही क्षेत्र के गांव की एक महिला पशुओं को चारा डालने गई तो दूसरे समुदाय के युवक ने बुरी नियत से पकड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की। महिला का शोर सुनकर जेठानी बचाने गई तो उसे भी धक्का देकर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पीड़िता का पति जब उसके घर शिकायत करने पहुंचा तो उसे भी लात घुसो से पीटा। पीड़िता ने पति के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने किसी से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। फोन पर वह अश्लील बातें करता था। विरोध पर पूरे गांव मे बदनाम कर देने और जान से मार डालने की धमकी देता था। आठ फरवरी को दोपहर दो बजे वह घर मे अकेली थी। पति जंगल मे गया था। जानवरोंं को चारा डालने घेर मे गई तो आरोपी ने पीछे से उसे बुरी नीयत से पकड़कर अन्दर कोठरी में पड़ी चारपाई पर गिरा लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता चीखी तो जेठानी भी पहुंच गई। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह धक्का देकर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। शाम को पति आरोपी के घर शिकायत करने गया तो उसे भी लात-घूसों से खूब पीटा। पीड़िता पति के साथ थाना शाही पहुंंची और तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर लौटा दिया। पीड़िता मंगलवार को दोबारा थाने गई तो जानकारी मिली कि पुलिस ने आरोपी का कई दिन पहले शान्ति भंग की आशंका मे चालान कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की तो बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली से मिलकर कार्यवाही की मांग करेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।