पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए पत्रकारों ने किया संघर्ष का एलान

बिहार/गोरखपुर – इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की आवश्यक बैठक राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय कुरैशी कॉटेज, डॉ. अज़ीज़ अहमद रोड, गोरखपुर सिटी, उत्तर प्रदेश पर सम्पन्न हुई।
बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग के लिए प्रस्ताव पर सभी पत्रकारों ने समर्थन किया। पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए संघर्ष का एलान किया।
अम्बेडकर लहर के सम्पादक एवं बिहार स्टेट काउन्सिल मेम्बर श्याम सुंदर दास, वैशाली जिला उपाध्यक्ष मो. मज़हर हसन की पत्नी एंव टुडे बिहार न्यूज के समाचार सम्पादक निखिल सिंह की माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन व्रत रख कर ईश्वर से प्रार्थना (दुआ) की गयी। ईश्वर परिवार जनों को सबल प्रदान करे।
आगामी रोजा इफ्तार पार्टी गोरखपुर आयोजन के सम्बन्ध में विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि ग्यारह रमज़ान के बाद रोज़ा इफ्तार पार्टी किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, मंडल अध्यक्ष गोरखपुर जितेन्द्र द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष रफ़ी अहमद अंसारी, जिला सचिव शकील अहमद, श्रवण कुमार गुप्ता, मोहम्मद अहमद खान, शमीम अहमद ‘डायमंड’, मो. फैज़ान, नवेद आलम, दीपक कुमार त्रिपाठी, अवनीश त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार कुशवाहा, परवेज अख्तर, बेनी माधव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें।

-नसीम रब्बानी, पटना/ बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *