पत्नी से फोन पर हुआ विवाद, युवक ने किया फांसी लगाकर दी जान

बरेली। जनपद के आंवला क्षेत्र मे एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसकी पत्नी गुस्सा होकर अपने मायके चली गई। इस दौरान युवक ने अपनी पत्नी से मोबाइल फोन पर बात की तो विवाद होने पर उसने गुस्से में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। जब युवक की मां ने उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना आंवला कस्बे का रहने वाले 28 वर्षीय विक्की पुत्र अबरार के चाचा ने बताया कि उसका पत्नी रोशनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसकी पत्नी रोशनी गुस्सा होकर अपने मायके बदायूं चली गई थी। बुधवार की देर रात विक्की ने पत्नी रोशनी को फोन मिलाया। जिस पर दोनों के बीच फोन पर ही तकरार शुरू हो गई। उसके बाद विक्की ने कमरा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसकी मां नूर बानों ने उसे आवाज दी तो कमरे से कोई आवाज नही आई। उसने कमरे मे झांककर देखा विक्की दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। परिवार के लोगों ने जब तक उसे फंदे से उतारा उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *