शाहजहांपुर-शाहजहांपुर के थाना सेरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चौहनापुर में पति ने पत्नी की सिलबट्टे से कूच कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव चौहनापुर निवासी हरिकांत की पहली पत्नी मिथलेश की मौत हो चुकी है। मिथकेश से हरिकांत के दो बेटे है। मिथलेश की मौत के बाद हरिकांत ने पिंकी (37) से विवाह कर लिया था।मंगलवार तड़के हरिकांत ने पिंकी की घर के अंदर सिलबट्टे से कूच कूच कर हत्या कर दी। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह हुई।सूचना पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।एसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किये।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परीजनो ने बताया कि हरिकांत अपने बेटे राहुल,छोटे बेटे रोहित व पत्नी पिंकी के साथ दिल्ली में रहते है। कुछ दिनों पूर्व ही हरिकांत पत्नी पिंकी के साथ गांव आया था और पूर्णागिरि घूमने गए थे।बीती रात करीब दो बजे दम्पत्ति पूर्णागिरि से बापस घर आये थे प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पिंकी बच्चा चाहती थी जबकि हरिकांत ऐसा नही चाहता था। वहीं हरिकांत अपनी सारी संपत्ति भी दोनो बेटों को देना चाहता था।इस बात पर एतराज जता रही थी।इस बात पर हरिकांत से पत्नी की हत्या कर दी।आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर
