पति ने कराया भाइयों और चाचा से कराया गैंगरेप, थाने मे नही हुई सुनवाई तो एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ निवासी दिव्यांग युवती से पहले तो युवक ने अपने घर वालों को बगैर बताए निकाह कर लिया। उसके बाद उसको दिल्ली ले जाकर अपने भाइयों और चाचा से गैंगरेप कराया। उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। वह उससे छुटकारा चाहता था। उसको प्रसव के समय डॉ के पास देर से लेकर पहुंचा। इस दौरान उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। वह भी मरने से बच गई। महिला ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में महिला ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार थाना शीशगढ़ की रहने निवासी महिला ने बताया कि वह शारीरिक रुप से विकलांग है। ढाई वर्ष पूर्व उसका निकाह मौहम्मद नायाब पुत्र इकबाल अहमद मोहल्ला शेर नगर बहेड़ी के साथ हुआ था। यह बात उसने अपने परिवार को भी नही बताई। वह उसे दिल्ली ले गया। वहां ले जाकर पति के भाईयों व चाचा ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और ये सब उसके पति ने अपने सामने होने दिया। क्योंकि वो उससे छुटकारा चाहता था। उन्होंने बताया कि उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाकर प्रताड़ित किया। प्रसव के समय वह डॉक्टर के पास उसे लेट लेकर पहुंचा। जिससे उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। उसके बाद उसका पति उसे मायके छोड़कर चला गया। उसने अपने पति की शिकायत थाने मे की लेकिन पुलिस वालों ने कोई कार्रवाई नही की और उस पर इल्जाम लगाया कि वह पति से रुपए ऐंठना चाहती है। जब उसके ससुराल वालों को पता चला तो उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले मे सोमवार को महिला ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *