नेशनल हाईवे पर हुई मारपीट, दे दी छिनैती की सूचना, मचा हड़कंप

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार को कैंटर चालक की छिनैती की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मामला मारपीट का निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। शाम के समय दोनो पक्षो में समझौता होने से मामला रफा दफा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को बाइक सवार दो लोगो को साइड मारकर एक कैंटर चालक भाग रहा था। चोट नही लगने पर बाइक सवार दोनो लोग कैंटर चालक को फतेहगंज पश्चिमी बाइपास पर एक ढाबा के पास रोककर पीटने लगे। पीटने के बाद कैंटर की चाबी निकालकर बाइक से भाग गए। कैंटर चालक ने 112 पुलिस को कैंटर छिनैती की सूचना दे दी। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दोनो लोगो को टोल टैक्स के पास जाकर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनो युवकों और कैंटर चालक को थाने ले आयी। पूछताछ मे मामला टक्कर लगने पर मारपीट का निकलने पर दोनो पक्षो के बीच समझौता हो गया और मामले रफा दफा कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *