नूरी वेलफेयर ट्रस्ट ने जरूरतमंद को निशुल्क बांटे कपड़े

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जरूरतमंदों को कपड़े मिल जाए। इससे बड़ी और क्या सौगात हो सकती है। नूरी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कस्बे की नगर पंचायत के सामने हर गुरुवार को जरूरतमंदों को निशुल्क कपड़े वितरित किए जा रहे है और कपड़ा वितरित कार्यक्रम 25 मार्च तक चलेगा। जरूरतमंदों को कपड़े मिले तो उनके चेहरे खिल गए थे। कुछ ने तो तुरंत ही कपड़े पहनकर आंनद की अनुभूति की।  इसके साथ ही नूरी वेलफेयर ट्रस्ट ने अपील की कि ऐसे लोग जो जरूरतमंदों को कपड़े नए या पुराने वितरित करने के इच्छुक हो तो ट्रस्ट के पास बहुत जल्द पहुंचा दे। जिससे जरूरतमंदों को वितरित कर सके। इस पुनीत कार्य मे नूरी वेलफेयर ट्रस्ट जरूरतमंदों की हमदर्द बनी। ट्रस्ट का कहना है कि गरीबी नाम का शब्द कोई और नही आपको ही जड़ से खत्म करना होगा। इसके लिए सभी को थोड़ा थोड़ा सहयोग करना होगा। समाजिक हित के लिए सबको आगे आना चाहिये और अपनी सोच लोगो को बदलनी चाहिये।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *