बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की ओर से कस्बे मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, सभासदों, नगर पंचायत कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और कस्बावासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से कस्बा देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्ग से लोधीनगर चौराहा पहुंची। यहां से यात्रा भिटौरा पुलिया तक गई और वापस नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इश्तियाक खान हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सबसे आगे चले। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम ने कहा कि यात्रा में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी कस्बे की एकता और देशभक्ति की भावना को दर्शाती है। इस दौरान चेयरमैन पति शाहिद, प्रतिनिधि हारून चौधरी, लिपिक बेला देवी, सफाई नायक जय बाबू, सभासद कृपाल सिंह, अबोध सिंह, धर्मेंद्र कुमार उर्फ मोनू ठाकुर, सतीश माहेश्वरी, शराफत हुसैन, जाकिर हुसैन, प्रेम कोरी सहित अन्य सभासद मौजूद रहे। जानकी देवी इंटर कॉलेज के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और चौकी प्रभारी आदेश कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।।
बरेली से कपिल यादव
