बरेली। बालजी विहार, धोबी घाट सैदपुर हाकिन्स स्थित नारी शक्ति सम्मान समिति की मण्डल अध्यक्ष कुन्ती मौर्य ने अपने कार्यालय व निवास पर 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर कुन्ती मौर्य ने ध्वज फहराया। इस दौरान कुन्ती मौर्य ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों व वृद्ध जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि हमें वृद्ध जनों का सम्मान करना चाहिए।उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। कुन्ती मौर्य ने वृद्ध जनों व बच्चों, और सभी क्षेत्रवासियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस सेवा भाव से यहां काम किया जाता है वह प्रशंसनीय है।कार्यक्रम में संजीव साहू,अशोक गंगवार ,सुशील तिवारी, मंजू गंगवार, नीरज तिवारी रमाकांत मिश्रा ,राजेश मिश्रा राजकुमारी दिवाकर ,आशीष ,, अंकित सक्सेना, यश साहू,सहित सभी बच्चों व वृद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव साहू ने किया। समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।
रिपोर्ट वीरेंद्र कुमार बरेली।