नशे मे धुत होकर युवक ने पत्नी और साढ़ू का हाथ फरसे से काटा

बरेली। जनपद थाना सुभाषनगर क्षेत्र मे शराब के नशे में चौबारी गांव निवासी युवक ने बुधवार को सुभाषनगर के करेली गांव निवासी साली के घर धावा बोल दिया। दोपहर बाद वह फरसा लेकर साली के घर आया और ढाई महीने से यहां रह रही अपनी पत्नी और साढ़ू पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। फरसा के वार से साढ़ू का एक हाथ काट दिया। आरोपी की पत्नी भी गंभीर घायल हुई है। उसका भी हाथ कटा है। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवैध संबंध के शक में घटना होने का शक है। सुभाषनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *