नशे मे धुत दूल्हे ने सहेली को पहनाई वरमाला, दुल्हन ने किया इंकार, पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान

बरेली। जनपद के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के एक गांव मे शनिवार रात आयोजित एक विवाह समारोह में उस समय भारी हंगामा हो गया जब नशे में धुत दूल्हे ने अपनी दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को वरमाला पहना दी। इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और गुस्से में आकर दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर कुर्सियां चलने लगी और खाना भी फेंक दिया गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और बारात को बिना शादी किए लौटना पड़ा। शादी मे हुए हंगामे को लेकर लड़की के पिता ने 112 डायल करके पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां पुलिस ने दूल्हे पर दहेज मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी अनुसार मामला क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गजरया गांव के रविंद्र कुमार की शनिवार की रात बारात आई थी। शादी समारोह एक मैरिज लॉन में रखा गया था। लड़की वालों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। नाश्ते के बाद जयमाल की रस्म शुरू की गई। जयमाल के दौरान दूल्हे ने अजीब-अजीब हरकतें शुरू कर दी। जिसके चलते शादी समारोह में खासा हंगामा हो गया। दूल्हा नशे में था। इसकी जानकारी पहले किसी को नही हुई। दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई। इसके बाद दूल्हा जब वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ा तो वह लड़खड़ाने लगा। दूल्हे ने दुल्हन की जगह उसकी सहेली के गले मे वरमाला डाल दी। दूल्हे ने इसके बाद स्टेज से ही मनपसंद लड़की के साथ शादी करने की बात करनी शुरू कर दी और दहेज मांगने लगा। दूल्हे की बदतमीजी देखकर दुल्हन ही नही शादी में मौजूद सभी हैरान रह गए। दुल्हन ने तुरंत शादी करने से मना कर दिया। शादी में हंगामा देखकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। नाराज लड़की वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। थाने में दुल्हन के पिता ने लड़के वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दूल्हे और उसके दोस्तों को हिरासत मे लिया और शांति भंग करने के आरोप मे उनका चालान कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *