नवाबगंज, बरेली। बीमार सास को देखकर बरेली से घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। थाना नवाबगंज क्षेत्र के ईधजागीर गांव के 43 वर्षीय सहदेव कुमार पुत्र उमाचरन खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार की शाम चार बजे महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी सास रामवती को देखकर पत्नी सुमन के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रिछोला पुलिस चौकी के सामने पहुंचे। उसी बीच पीछे से आ रही पीलीभीत डिपो की बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक चला रहे संजीव कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। सहदेव हेलमेट नहीं लगाए थे। आनन फानन राहगीरों ने घायल संजीव कुमारी को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी सुमन, बेटा अजीत और बेटी शगुन का रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया। उनकी मौत की खबर मिलने से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया संजू हेलमेट नहीं लगाए थे, अगर हेलमेट होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।।
बरेली से कपिल यादव