अमेठी (फुरसतगंज)- नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य द्वारा अमेठी जनपद के जिला अध्यक्ष शुभम दीक्षित का पदोनयन कर उत्तर प्रदेश जैसे विशाल प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया। माननीय दीक्षित जी के प्रथम जनपद अमेठी आगमन पर फुरसतगंज के नहर कोठी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोटर साईकिल रैली निकाल कर अपने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जी कि आगवानी की। इस मौके पर संगठन के महामंत्री विद्याशंकर मिश्रा,राहुल त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष,भाजयुमो बहादुरपुर प्रभारी सन्तप्रसाद मौर्य,सोनू सिंह,देवप्रकाश सिंह,मोनू पाण्डेय,मुन्ना गूजर,मुन्नू मिश्रा,दीप वर्मा,नेहाल शुक्ला आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सन्त प्रसाद मौर्य संवाददाता अमेठी की रिपोर्ट