नरमू ने चुने गए नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया फूल मालाओं से स्वागत

बरेली। एनई रेलवे मजदूर यूनियन की सिटी शाखा की कार्यकारिणी बैठक में चुने गए नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक का मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक, मंडल उपाध्यक्ष कुमारी रिया सिंह व संयुक्त मंडल मंत्री रोहित सिंह उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथियों को कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर व फूल माला से स्वागत किया। बैठक मे चुनाव द्वारा शाखा मंत्री शेखर लाल गुप्ता, उपाध्यक्ष तस्लीम आरा खान, सहायक मंत्री जावेद खान एवं राम कुमार चुने गए। चुनाव के उपरांत ओडीबीसी कार्य क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर केंद्रीय अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष से विचार विमर्श किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा संगठन को मजबूत करने एवं सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। नवनियुक्त शाखा मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं नरमू को मजबूत करने हेतु प्रतिबद्धता जताई। कार्यकारिणी की बैठक में शाखा अध्यक्ष जगबीर सिंह यादव, उपाध्यक्ष फतेहचंद तथा संगठन मंत्री नरेश पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में प्रमुख रूप से सुरेश कुमार, धनतेन्द्र वन, असलम खान, राजेश कुमार सिन्हा, पारस चंद, प्रवीण, अभय कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, जावेद खान, कुमारी शीतल, दिलशाद हुसैन, अरविंद कुमार पांडे, विजय सिंह, राम किशोर तथा सर्वेश कुमार व नरमू के मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *