धार्मिक स्थल पर फायरिंग करने पर दर्ज हुआ मुकदमा

बरेली। धार्मिक स्थल के अंदर खुराफाती ने युवक का कुर्ता खींचने का युवक ने विरोध किया तो खुराफाती ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई। फिर पथराव व फायरिंग की। अब घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि थाना बारादरी क्षेत्र जाफर खां के रहने वाले जावेद खां ने बताया कि वह पांच अप्रैल की रात 10 बजे के लगभग वह अपने घर के पास स्थित धार्मिक स्थल मे गए थे। वहां पर तैय्यब नाम के युवक ने जावेद का कुर्ता खींच लिया। विरोध करने पर तैय्यब ने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और बाद मे आरोपी ने अपने साथ के कई लोग बुला लिए और जावेद को घेरकर उस पर पथराव के साथ फायरिंग की। इससे मौके पर हंगामा मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उस समय वहां कोई नही मिला। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत बारादरी पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने तैय्यब, सलमान, फुरकान, टीपू, मन्नू समेत अन्य लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *