दो किलो अफीम के साथ सगे भाई गिरफ्तार, ढाबे की आड़ मे करते थे तस्करी

फतेहगंज पूर्वी, बरेली। ढाबे की आड़ मे तस्करी करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलो 30 ग्राम अफीम बरामद की। जिसके बाद दोनों सगे भाइयों को जेल भेज दिया है। आपको बता दे कि थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव वाकरगंज के पास बलवंत सिंह शेर-ए-पंजाब नाम से ढाबा चलाता है। बलवंत सिंह और उसका भाई जसबंत सिंह ढाबे की आड़ में तस्करी करते थे। सोमवार की देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ढाबा चालक बलवंत सिंह और जसबंत सिंह को दो किलो 30 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा दिया। बताया जा रहा है दोनों अफीम व स्मैक के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर कई प्रदेशों मे सप्लाई करते थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *