दीपावली: रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों की छुट्टियों पर भी रोक

बरेली। दीपावली पर्व पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन अधिकारियों ने चालकों व परिचालकों की छुट्टी पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर विभागीय कार्रवाई होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। साथ ही बसों के फेरे बढ़ा दिए गए है। बदायूं डिपो से दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, कासगंज, एटा फर्रुखाबाद सहित अन्य रूटों पर 106 बसों का संचालन किया जा रहा है। दूसरे प्रांतों और जिलों में नौकरी करने वाले लोग दीपावली त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे हैं। यात्रियों मे इजाफा हुआ है। इनमें सबसे अधिक संख्या दिल्ली से आने जाने वाले यात्रियों की है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते परिवहन निगम विभाग द्वारा रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। रोडवेज निगम की ओर से दिल्ली, मुरादाबाद, कासगंज बरेली सहित अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। साथ ही त्योहार के मौके पर देर शाम तक यात्रियों को बस मिल सकेंगी जिससे उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में कोई परेशानी नही होगी। एआरएम ने बताया कि बीस अक्टूबर को दीपावली त्योहार मनाया जाएगा। 23 अक्टूबर को भैया दूज पर्व मनाया जाएगा। त्योहार पर यात्रियों को सुलभ यात्रा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। जिसका प्लान तैयार हो चुका है। रोडवेज बसों के चालक परिचालक और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। एक सप्ताह तक कर्मचारियों और चालक परिचालकों को छुट्टी नहीं दी जाएगी। बताया कि यदि इस बीच कोई चालक या परिचालक बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि दीपावली पर्व नजदीक है। बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। दीपावली त्योहार के चलते चालक, परिचालक व कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाई गई हैं। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। त्योहार पर यात्रियों को सुलभ यात्रा कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *