दिवंगत विधायक के परिजनों को उपमुख्यमंत्री ने दी सांत्वना, परिजनों से मिले जितिन प्रसाद

बरेली। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बरेली पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करने से पहले उन्होंने दिवंगत हुए फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के आवास पर जाकर परिजनों के बीच दुख की घड़ी को साझा किया। इसके बाद सर्किट हाउस मे पहुंचकर उन्होंने विकसित भारत जी राम जी कानून 2025 के संबंध में पत्रकारों से बातचीत की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. श्याम बिहारी लाल एक सादगीपूर्ण और जनसेवा के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि थे। वही केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के घर गए। वहां शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। जितिन प्रसाद ने कहा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल बहुत ही कुशल असा संघर्षशील व्यक्तित्व वाले नेता था। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, गुलशन आनंद, पवन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान नेता देव स्वरूप पटेल आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *