दिनदहाड़े अपराधियों की बंदूक गरजी बंदूक: मार्बल व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

बिहार: (हाजीपुर)वैशाली जिला में अब तो ऐसा लगता है की यहाँ पुलिस सोती रहती है और अपराधी जागते हैं। वैशाली में दिनदहाड़े अपराधियों की बन्दूक गरजती है। अपराधी यहाँ बेखौफ हो चुके हैं। आज हाजीपुर के पासवान चौक स्थित लक्की मार्बल नामक दुकान के मालिक सुशिल कुमार सिंह को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दिया। अपराधी दुकान में ग्राहक बनकर आए थे। और सामान की कीमत में कम करने को कह रहे थे। तभी संचालक सुशिल कुमार सिंह पानी पिने दुकान से बाहर निकले। और पीछे से अपराधियों ने भी निकलकर सुशिल के सीने पर ताबरतोड़ कई गोलियां मारकर फरार हो गए। अपराधी दुकान में दो की संख्या में घुसे थे। और बाद में गोली चलाने के दौरान दो अपराधी और पल्सर बाइक से पहुंचे थे।
सुशिल सिंह हाजीपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। सुशील सिंह का घर नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र के रहने वाले थे। उनके पिता ललन सिंह सरकारी शिक्षक से सेवानिवृत हैं। सुशील मार्बल कारोबार के साथ साथ श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के वैशाली जिलाध्यक्ष भी थे। पासवान चौक पर जिस जगह लक्की मार्बल दुकान है उसी जगह इंडस्ट्रियल एरिया थाना की पुलिस 24 घंटों ड्यूटी पर तैनात रहती है। बाबजूद ऐसी घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकलता है। सुशिल पर पहले भी हमला हो चूका है। जिसकी जानकारी उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय तक को दे रखा था। की उनकी जान को खतरा है। करीब एक साल पहले दुकान पर अपराधियों ने गोली चलाया था। सुशील को अपराधियों ने जिस समय गोली मारी उस समय उनके पास लइसेंसी पिस्टल भी था। घटना की आवाज सुनने पर सुशील का सबसे करीबी स्टाफ बाहर निकला। और मामले को देख उसने अपराधियों पर इट फेंकना शुरू किया तो अपराधियों ने उस भी फायरिंग कर दिया।

-नसीम रब्बानी ,पटना /बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *