दादा ने नाती को मारी गोली, पिता भी हुए घायल, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। जनपद के भमोरा मे तहेरे दादा ने नाती की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना भमोरा क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी अखिलेश पुत्र अमरपाल उम्र (19 वर्ष) शुक्रवार शाम लगभग 5:00 बजे घर से खाना खाकर बाहर दोस्तों से मिलने आया था। थोड़ी दूर पर ही उसके तहेरे दादा पुत्तन सिंह यादव ने अपने घर से निकाल रास्ते में खड़े अखिलेश को गोली मार दी। जिसके बाद तमंचा दोबारा लोड कर लिया और दूसरी गोली चलाने की कोशिश की। इस बीच अखिलेश के पिता अमरपाल ने पुत्तन को दबोचा। उसके हाथ से तमंचा छीन लिया, जो लोड था। एक गोली उसके हाथ में लगी है। पुत्तन अमरपाल की पकड़ से छूट गांव के पश्चिम दिशा में भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर बाद पुत्तन को गिरफ्तार कर लिया। अखिलेश अमरपाल का इकलौता पुत्र था। वर्तमान में बरेली से आईटीआई कर रहा था। परिजन उसकी शादी की तैयारी में थे। पुत्तन व अमरपाल आपसे में पारिवारिक होने के साथ ही पास में बनी इफको फैक्टरी मे साथ में काम करते है। तीन साल पूर्व पुत्तन अपने बेटे मनीष के लिए गोरखपुर से एक महिला लेकर आए थे, जो कुछ दिन बाद कहीं भाग गई। एक वर्ष पूर्व दोबारा एक महिला को 1.50 लाख रुपए में खरीद कर लाया गया। आरोप है कि अखिलेश ने उस महिला को कहीं बेच दिया, जिससे पुत्तन अखिलेश व अमरपाल दोनों से रंजिश माने लगा था। जिसके चलते शुक्रवार शाम शराब पीकर पुत्तन ने अपने तहेरे नाती अखिलेश की गोली मारकर हत्या कर दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *