डीएम-मेयर ने किया शिविर का उद्घाटन, 551 कांवड़ियों को कराया भोजन

भमोरा, बरेली। बरेली-बदायूं रोड पर कांवड़ियों के लिए बनाए गए शिविर का डीएम और बरेली महापौर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर कई नेता तथा अधिकारी मौजूद रहे। उन्होनें कांवड़ियों को भोजन भी कराया। भमोरा बिजलीघर के पास कांवड़ियों के लिए बनाए गए अस्थायी विश्राम शिविर का डीएम अविनाश सिंह और मेयर उमेश गौतम ने विधि-विधान से पूजन किया और फीता काटकर उद्घाटन किया। प्राथमिक विद्यालय पथरा के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। डीएम ने कहा कि सावन में कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक सुविधाओं और सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। इसमें बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी महाराज कुंवर महाराज सिंह, बाबा अमृत दास खाकी, मझगवां ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह, मनौना धाम के आर्येन्द्र सिंह चौहान, प्रमुख पति वेदप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। विश्राम स्थल में कांवड़ियों को आराम करने और भोजन की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के दौरान 551 कांवड़ियों को भोजन कराया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *