डीएम ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिए निर्देश

बरेली। गुरुवार को डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बोर्ड परीक्षा के केंद्रों का निरीक्षण किया। विदित हो कि बुधवार को बारहवीं कक्षा के बोर्ड की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। जिसके चलते पूरे प्रदेश मे हड़कंप मच गया। इसी के चलते डीएम शिवाकांत द्विवेदी हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के परीक्षा केन्द्रों क्रमश: मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं बिशप मंडल इण्टर कालेज का निरीक्षण किया। मैथोडिस्ट गर्ल्स इण्टर कालेज में निरीक्षण के दौरान द्वितीय पाली मे इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही थी। जिसमें पंजीकृत समस्त 55 परीक्षार्थी उपस्थित थे। डीएम ने उत्तर पुस्तिकाओं के रख रखाव एवं प्रश्न पत्रों की सुरक्षा हेतु लगे कैमरे आदि का निरीक्षण किया एवं सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी इसके बाद बिशप मण्डल इण्टर कालेज का निरीक्षण किया। जहां इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा चल रही थी। जिसमें पंजीकृत समस्त 4 परीक्षार्थी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि अवशेष प्रश्न पत्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा परीक्षा के दौरान अवितरित प्रश्नपत्रों को एक अन्य अलमारी मे सुरक्षित रखा जाए तथा विशेष रूप से केन्द्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *