डबल इंजन की सरकार मे बढ़ा महिलाओं का सम्मान- कांता कर्दम

बरेली। जीआईसी ऑडिटोरियम में गुरुवार को भाजपा ने स्मार्ट महिला सम्मेलन आयोजित किया। इसमे सरकार की उपलब्धियों पर जोर शोर से चर्चा की गई। सांसद कांता कर्दम ने महिलाओं के हित मे उठाए गए कदमों की जानकारी दी। मोदी सरकार व योगी सरकार ने महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। सुरक्षा से लेकर आरक्षण तक हर योजना के बारे मे बताया गया। महिलाओं से लोकसभा चुनाव में सरकार का साथ देने की अपील की गई। लखपति दीदी से लेकर किसान महिला बहनों के लिए उनके बजट मे कई सारी योजनाए शुरू की गई है। जिससे देश की महिला आत्मसम्मान से सिर उठाकर आगे बढ़ रही है। वह लगातार महिलाओं को उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रही हैं। लखपति दीदी से लेकर किसान महिला बहनों के लिए उनके बजट में कई सारी योजनाए शुरू की गई हैं। जिससे देश की महिला आत्मसम्मान से सिर उठा कर आगे बढ़ रही हैं। वह लगातार महिलाओं को उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रही है। भारत की राष्ट्रपति ही ले ली जिए। आगामी चुनाव मे भी महिला प्रत्याशियों को टिकट देकर चुनाव मैदान में भाजपा उतारने की तैयारी में है। कई जगह महिला महापौर से लेकर पार्षद भी हैं। सोनिया गांधी के चुनाव न लड़ने को लेकर बताया गया कि यह उनकी पार्टी का व्यक्तिगत मामला है। कार्यक्रम मे महिला मोर्चा की पदाधिकारियों समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, महापौर उमेश गौतम आदि भी शामिल हुए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *