ट्रेन मे मेडिकल की छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। आगरा से चलकर रामनगर को जाने वाली आगरा फोर्ट रामनगर एक्सप्रेस में मेडिकल की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने बरेली सिटी स्टेशन पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले मे आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना इज्जतनगर क्षेत्र के एक कॉलोनी की रहने वाली छात्रा आगरा मे मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। होली पर आगरा से अपने घर आगरा फोर्ट रामनगर एक्सप्रेस से बरेली आ रही थी। आरोप है कि इसी बीच उसकी सामने वाली सीट पर बैठा ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर का रहने वाला एक व्यक्ति छात्रा के सामने अश्लील हरकतें करने लगा। साथ ही कई अश्लील इशारे भी किए। छात्रा का आरोप है कि जब वह सो रही थी उस वक्त आरोपी ने उसे छूने की भी कोशिश की। आरोपी युवक की हरकतों को देखने के बाद डरी सहमी छात्रा ने अपने पिता को फोन कर दिया। उसने अपने पिता को जल्द से जल्द स्टेशन पहुंचने के लिए कहा। जिसके बाद छात्रा ने बरेली सिटी जीआरपी थाने मे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *