जीने पर उतरे करंट से कपड़ा कारोबारी की मौत

फरीदपुर, बरेली। लोहे के सीढ़ी मे उतरे करंट से कपड़ा कारोबारी झुलस गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने कपड़ा कारोबारी का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। फरीदपुर के बीसलपुर रोड नई बस्ती निवासी हिजबुल (42 वर्ष ) पुत्र मोहम्मद इकबाल की मुख्य बाजार मे कपड़े की दुकान थी। बारिश के दौरान उनकी दुकान की छत पर पानी भर गया। जिसकी वजह से लिंटर से दुकान मे सीलन आ रही थी। शुक्रवार को हिजबुल दुकान खोलने के बाद पड़ोस की दुकान के आगे लगे लोहे की सीढ़ी पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान लोहे की सीढ़ी में करंट आ गया। करंट लगने के बाद हिज़बुल चीख पुकार करने लगे। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने फोन करके बिजली की लाइन को बंद कराया। गंभीर रूप से झुलसे हज़बुल को परिवार के लोग एक निजी अस्पताल ले गये। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में हज़बुल ने दम तोड़ दिया। लोगों को कहना है कि लोहे के जीने में एलटी लाइन की केबल लगी हुई थी। वह केबल कट गई थी। जिसकी वजह से सीढ़ी में करंट आ गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हिज़बुल का शव पोस्टमार्टम को भेजा। युवा दुकानदार की मौत पर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। कारोबारियों ने अपनी दुकान बंद कर दी। परिजनों ने बताया कि हिज़बुल की शादी तय हो गई थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया की कारोबारी का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *