बरेली। जिला जेल मे एक कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कैदी की बेटी का आरोप है कि उसके पिता ने जेल मे चार अन्य लोगों से परेशान होकर यह कदम उठाया है। क्योंकि जब वह जेल मे उनसे मिलने के लिए गई तो उन्होंने उसे एक पर्चा दिया। जिसमे चार लोगों के नाम लिखे थे। कहा था यह चार लोग उन्हें परेशान करते हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार थाना भमोरा के दलपत गांव मे रहने वाला अमर सिंह जिला जेल मे 2018 से हत्या के मामले मे बंद था। जेल में बंद अमर सिंह की सोमवार की रात माैत हो गई। उसका शव फंदे के जरिए कुंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर जेल प्रशासन के उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल प्रशासन के अनुसार अमर सिंह हत्या के मामले में जेल में 2018 से बंद था। उसे साल 2021 मे सजा हुई थी। जिसके बाद से वह लगातार जेल मे ही बंद था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि स्वजनों ने कुछ लोगों को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए थाने में तहरीर दी है। मामले मे जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में परिजनों के मुताबिक उनकी सोमवार की शाम अमर सिंह से मुलाकात हुई थी। उनके मुताबिक अमर सिंह ने खुद के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई थी। इसके साथ ही उसने चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की बात भी कही थी। परिजनों के अनुसार उसने बाकायदा चारों के नाम लिखकर देने की भी बात कही थी।।
बरेली से कपिल यादव
