जिला अस्पताल मे लगा दिव्यांग जन शिविर, महीनों से चक्कर काटने पर भी नही बन रहे प्रमाण पत्र

बरेली। सोमवार को जिला अस्पताल मे आयोजित दिव्यांग जन शिविर मे अव्यवस्थाएं हावी रही। कई दिव्यांग महीनों से दफ्तर के चक्कर काट रहे है मगर उनका प्रमाण पत्र अभी तक नही बन पाया है। सोमवार की सुबह आठ बजे से ही दिव्यांगों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। दिव्यांगों की जांच कर प्रमाण पत्र जारी किए जाते है लेकिन डॉक्टर समय पर बोर्ड मे मौजूद नही होते हैं। सोमवार को भी यही स्थिति दिखी। पूर्वाह्न 11 बजे तक डॉक्टर शिविर मे नही पहुंचे थे। जिससे दिव्यांगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। करीब 12 बजे डॉक्टर यहां आए। सिविल लाइंस निवासी गीता जैन का कहना है कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आई हूं। सुबह नौ बजे यहां पहुंच गई थी लेकिन जानकारी करने पर पता चला कि अभी तक डॉ नही आए है। सुकटिया गांव निवासी देवचंद्र का कहना कि मैं पैर से दिव्यांग हूं, एक साल से चक्कर लगा रहा हूं लेकिन हर बार टाल मटोल कर दी जाती है। अभी तक प्रमाण पत्र नही बना है। अब मै डीएम से शिकायत करुंगा। मल्लपुर निवासी मुन्ना का कहना है कि घर से तो परिजन ले आते है लेकिन यहां बैठने का इंतजाम नही है। जमीन पर ही बैठकर डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ता है। पांच चक्कर लगा चुके है लेकिन कोई सुनवाई नही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *