जलाभिषेक कर घर लौटे कांवरियों का कस्बे मे हुआ जोरदार स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। महाकाल उज्जैन से जलाभिषेक कर घर लौटे 250 कांवरियों के जत्थे का कस्बे मे मालाओं, आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया। नगर के सैकड़ो व्यापारियों ने महादेव के नारों से कस्बा गूंज उठा। नगर के कांवर कैम्प पर जलपान ग्रहण कराया। नगर के महंत सत्यप्रकाश अग्रवाल व हरीश गुप्ता की अगुवाई मे जत्था महाकाल गया था। सकुशल घर वापसी पर नगर के ब्लाक कार्यालय से भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। चैयरमेन कृष्णपाल मौर्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने फूल मालाओं से कांविरियो का स्वागत किया। स्वागत करने बालों मे शशांक अग्रवाल, सुचित अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, राजकपूर गुप्ता, राहुल अग्रवाल, राजेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, गोविंद गुप्ता, विनोद अग्रवाल, अंशुल सक्सेना, नरेश ऐरन, दीपक गोयल आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *